Notification texts go here Contact Us Buy Now!

हर काम अल्लाह की रजा के लिये अबूल हसन नूरी

हर काम अल्लाह की रजा के लिये अबूल हसन नूरी har kaam allah ki rja ke liye
Please wait 0 seconds...
Scroll Down and click on Go to Link for destination
Congrats! Link is Generated

हर काम अल्लाह की रजा के लिये अबूल हसन नूरी

हर काम अल्लाह की रजा के लिये  अबूल हसन नूरी


हजरत अबुल हसन नूरी हर काम खुदा की खुशनुदी और तस्लीम वा रजा के लिये किया करते थे उनका कहना था कि जब खुदा खुश हो जाता है तो खलके खुदा खुद बखुद खुश हो जाती है लेकिन जो शख्स बन्दों की रजा और ख़ुश नुदी के लिये कोई नेक काम करता है तो वोह अपने हाथों से अपनी नेकी को बर्बाद कर देता है कहते हैँ कि एक मर्तबा बगदाद मे शख्स आग लगी जिसके नतीजे मे बेशुमार लोग जल कर राख हो गये इत्तेफाक से उस आग मे एक बहुत बड़े रईस के कुछ खास गुलाम भी फसे हुऐ थे चुंकी रईस को भी अपनी बे पनाह दौलत का गुरुर था और वोह दौलत के बल बूते पर जायज वा नाजायज काम करवाने का आदी था चुनानचे उस मौके पर भी उसने इलान कर दिया कि जो कोई मेरे गुलामों को इस आग से बाहर निकालेगा उसे वोह दो हजार दीनार इनाम देगा,



हुस्ने इत्तेफाक से हजरत अबुल हसन नूरी भी वहाँ से गुजर रहे थे आपने फौरन बा आवाज़ बिस्मिल्लाह पढ़ी और उस आग मे कूद कर रईस के दोनों गुलामों को पल भर मे बाहर निकाल लाये हैरत की बात ये थी कि आगने आपको जर्रा बराबर भी नुकसान ना पहुंचाया उधर जब रईस को ये बतलाया गया कि आपने रईस के दोनों गुलामों को जिन्दा सलामत आग से बाहर निकाल लिया है तो उसने फौरन आपको तलब किया जब आप वहाँ तसरीफ ले गये तो रईस ने दो हजार दीनार की थैली हजरत नूरी के हाथ मे थमाते हुऐ कहा आपने हमारे एलान के मुताबिक हमारे गुलामों को बचाया अब हम अपने वादे के मुताबिक आपको इनाम पेश करना चाहते हैँ रईस की बात सुनकर आप शख्त बरहम हुऐ और फरमाने लगे आये अमीर शख्स मेरा इनाम तो मुझे अल्लाह की तरफ से मिल गया कि उसने मेरे वसीले से दो आदमियों को नई जिंदगी देदी लेकिन तुम जैसे रईस चन्द हजार दिनारों के बदले मे इंसानों की जिंदगी बचाने पर कादिर होते तो कभी कोई शख्स ना मरता रईस आपकी बात सुनकर इस कदर मुतास्सिर हुआ कि उसने अपना सारा माल वा असबाब अल्लाह की राह मे तक्सीम कर दिया और हमेशा के लिये आपके इरादत मंन्दों मे शामिल हो गया 

إرسال تعليق

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.