Notification texts go here Contact Us Buy Now!

गाजी सरकार को कड़ां व मनिक पुर के राजाओं की धमकी

islamic inspiration कड़ां व मनिक पुर के राजाओं की धमकी gazi sarkar ko dhamki gazi miya life story hindi islamic story
Please wait 0 seconds...
Scroll Down and click on Go to Link for destination
Congrats! Link is Generated

 गाजी सरकार को कड़ां व मनिक पुर के राजाओं की धमकी

कड़ां व मनिक पुर के राजाओं की धमकी
Hindi stories
islamic inspiration


सतरिख में आपके कमान से कटरा और मानिक पुर के राजाओं को यह चिन्ता हुई कि कहीं यह व्यक्ति हमारे लिए खतरा न बन जाए इस लिए उन राजाओं ने तरह तरह की शरारतें और शर अंगेजियां करनी शुरू कर दीं कि आप परेशान होकर सतरिख से निकल जाऐ लेकिन जब उन्हो ने देखा कि हमारी शरअंगेज़ियों का कोई असर नाहीं हो रहा है और यह यहां से जाने का नाम नहीं ले रहा है तो उन्हों ने धमकी देने की गरज़ से एक रोज़ आपने एलची के जरिए जादू कर के दो जैन और लगाम बतौर तोहफा आप की खिदमत में भेजा और कहलाया कि यह देश प्राचीन काल से हमारे बाप दादों के कब्ज़े में रहा है इस लिए हम किसी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं कर सकते हमारे इतिहास में लिखा है कि सुल्तान सिकन्दर जुल्करनैन रूमी ने इधर का इरादा किया था मगर कन्नौज पहुंच कर गंगा पार न कर सका और राय कैद से सुलह करके वापस चला गया। यहां अब तक कभी भी किसी मुसलमान ने कदम रखने की हिम्मत नहीं की सुल्तान महमूद गजनवी और तुम्हारे पिता शाहू सालार भी अजमेर कन्नौज गुजरात तक आऐ मगर इधर का रूख नहीं किया एक तुम हो कि बड़ी बेबाकी से हमारे देश में दाखिल हो गये शायद तुम्हें अपने अंजाम की खबर नहीं या तुम अपनी जिन्दगी से उकताए हुए हो। अगर तुम्हें अपनी जान अजीज हो तो हम तुम्हें मश्विरा देते हैं तुम यहां से चले जाओ हमें इस बात का भी लिहाज है कि तुम अपने मां बाप के इकलौते बेटे हो हम तुम्हारी बुजुर्ग जादगी का ख्याल करते हैँ आपही की जात से सालार साहू का नाम रोशन है तुम्हारे बाद किस्सा ख़तम हो जायेगा होश व हवाश से काम लो कही और जाने की फिक्र करो वरना सोच लो कि हमारे पास नौ लाख का लश्कर है और बहराइच के आस पास के राजाओं के पास भी कुछ कम फौज नहीं और इसके इलावा और भी कुछ बड़े बड़े सरदार मौजूद हैँ अगर दोनों ओर की फौज तुम पर चढ़ाई कर दें तो तुम्हें बचके निकल जाना बड़ा मुश्किल होगा। धमकी आमेज यह बात सुनकर सैय्यद मसऊद गाजी अलैहिर्रहमां ने गुस्से से आक्रोशित होकर फरमाया कि अपनी जैन वा लगाम ले जाओ सहर और जादू किसी और को दिखाओ खुदा की कसम अगर तुम एलची बन कर ना आते तो अभी तलवार से तुम्हारी गर्दन उड़ा दी जाती लिहाजा तुम जाओ और जाकर अपने राजाओं से कह दो कि इस देश का असली मालिक तो खुदा है सब कुछ उसी के कब्जे में है वोह जिसे चाहता है मुल्क अता करता है हम यहां केवल सैर य तफरीह की गरज से नहीं आये हैं बल्कि इस मुल्क को अपना वतन बनायेंगे खुदा के हुक्म और उसकी सहायता से शिर्क और कुफ की जड़ें उखाड़ फेकेंगे और इंशा अल्लाह वोह दिन दूर नहीं जब यहां इस्लाम का उजाला फैलेगा और कुफ्र व शिर्क दूर हो जायेगा। हम यहां जंग करने या कत्ल व गारत गरी के लिए नहीं आये हमारी ग्ररज यहां इस्लाम की तबलीग करना है अगर जबर दस्ती हम पर जंग थोपी गई तो हम भी अल्लाह के फजल से बचाव की शक्ति रखते हैं और जवाबी कार्यवाही में हम भी पीछे नहीं हटेंगे। कुछ सोच समझ कर ही हमने इस कुफ्रिस्तान में कदम रखा है।



कुछ समझ कर ही हुआ हूं मौजे दरिया का हरीफ


वरना मैं भी जानता हूं आफियत साहिल पे है


हजरत सैय्यद सालार मसऊद गाजी अलैहिर्रहमां ने जादू किया हुआ जादू जैन व लगाम वापस कर दिया एलची से पूछा कि तुम्हारे राजाओं का क्या नाम है एलची ने बताया कि राजा का कटरा का नाम देवनारायन और मानिक पुर के राजा का नाम भोजनीर।


एलची ने वापस जाकर राजाओं से जिन्हें जवाब का बड़ी शिददत से इन्तिजार था आपकी वे बाकाना गुफतुगू और व अपने तासुरात बयान किए कि यह नौ जवान कोई मामूली इन्सान नहीं बल्कि एक साहसी और हिम्मत वाला इन्सान है उसे ताकत व जंग की धमकी देकर उसके इरादे से बाज नहीं रखा जा सकता वह तो एक शेर दिल बहादुर इन्सान मालूम होता है। तुम्हारी नौ लाख फौज की कुछ भी परवाह न करेगा।आन की आन मे फतेह कर लेंगे, एलची की बात सुनकर राजाओं के होश उड़ गये उनके चहरे पर उदासी छा गई। राजाओं को बहुत अधिक चिंतित और भयभीत देखकर एक नाई जो उस समय मोजूद था कहा कि इस कद्र फिक्रमंद होने की क्या बात है अगर आज्ञा हो तो मैं अपनी कूटनीति से उस लड़के का काम तमाम कर आऊं। राजाओं ने कहा अगर वाकई तुम इसके लिए कोई तदबीर कर सकते हो तो हमारी तरफ से इजाज़त है इसके बदले में तुम्हें एक गांव इनाम में दिया जाएगा।

islamic inspiration

एक टिप्पणी भेजें

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.